बैंड बाजा बारात:  हिंदू रीति रिवाज से मंगेतर कार्ला संग शादी रचाएंगे अर्जुन कानूनगो,10 अगस्त को सात फेरे लेगा कपल

7/31/2022 8:01:17 AM

मुंबई: पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगो जल्द ही अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं। अर्जुन कानूनगो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर कार्ला डेनिस संग शादी रचाने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी की तारीख और वेडिंग डिटेल्स सामने आई है।

PunjabKesari

कपल दो बार शादी रचाएगा। पहली हिन्दू और दूसरी क्रिश्चन वेडिंग। खबरों की मानें तो अर्जुन कानूनगो इसी साल 10 अगस्त को  कार्ला डेनिस के हिंदू परंपरा के अनुसार  शादी रचाएंगे। वहीं क्रिश्चियन वेडिंग अगले साल अप्रैल में यूके में होगी। 

PunjabKesari

उनकी शादी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मुंबई में तीन दिन तक चलेगी। 9 अगस्त को मेहंदी समारोह, 10 अगस्त को शादी समारोह और 11 अगस्त को रिसेप्शन होगा।

PunjabKesari

अर्जुन और कार्ला सात साल से रिश्ते में है और कुछ समय से शादी करने की योजना बना रहे थे। कार्ला के वेडिंग लुक के बारे में बताते हुए अर्जुन ने शेयर किया है कि, हिंदू रीति-रिवाज से हो रही शादी में कार्ला अपनी सासू मां यानी अर्जुन की मां के गहने पहनेंगी और उनकी ड्रेस भी पारंपरिक होगी।

PunjabKesari


शादी के तुरंत बाद कपल हनीमून के लिए जापान जाएगा। अर्जुन ने अपनी हनीमून प्लानिंग पर कहा- 'हम जापान जाने की योजना बना रहे हैं। हमारे दिलों में इसका विशेष स्थान है। मुझे याद है कि तीन साल साथ रहने के बाद हमारे रिश्ते में दरार आ गई थी। मैं काम के लिए जापान जा रहा था और मैंने कार्ला को मेरे साथ आने के लिए कहा था। वहां रहने के दौरान हमें फिर से एक-दूसरे से प्यार हो गया। अगर कार्ला जापान में मेरे साथ नहीं होती तो शायद हम अलग हो जाते। यही कारण है कि हम अपने हनीमून के लिए वहां जाना चाहते हैं।'

PunjabKesari


बता दें कि नवंबर 2020 में सिंगर ने कार्ला के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा था-'मैं उनसे इतने लंबे समय से पूछना चाहता था। अब और इंतजार नहीं कर सकता था, इसलिए मैंने किया। अब आखिरकार कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News