नई नवेली दुल्हन कार्ला संग अर्जुन कानूनगो की फर्स्ट नाइट आउट, लेटेस्ट तस्वीरों में Mr. and Mrs का दिखा परफेक्ट लुक

8/13/2022 12:01:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर अर्जुन कानूनगो बुधवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस संग शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दूसरे दिन कपल ने मुंबई में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को ग्रैंड पार्टी दी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं शादी के बाद न्यूलीवेड कपल एक साथ नाइट आउट के लिए निकला, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फैंस न्यू जोड़ी की खूबसूरत फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 

अर्जुन कानूनगो ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी कार्ला संग तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा-  'मिस्टर एंड मिसेज' के रूप में हमारी फर्स्ट नाइट आउट। इसके साथ एक्टर ने कई हार्ट इमोजी भी लगाई।

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kanungo (@arjunkanungo)


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में अर्जुन कानूनगो ब्लैक पैंट सूट में डेशिंग लग रहे हैं, जब्कि उनकी मिसेज ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं। एक साथ दोनों जबरदस्त पोज दे रहे हैं।

 

जानकारी के लिए बता दें अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस काफी समय से एक दूजे के रिलेशनशिप में थे। इतना ही नहीं दोनों लिव इन में भी रह चुके हैं। साल 2020 में अर्जुन ने कार्ला को प्रपोज किया था और 2 साल बाद यानी 10 अगस्त को ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गया।

 

Content Writer

suman prajapati