अर्जुन कानूनगो के नाम की मेहंदी लगा खुशी से झूमीं Bride To Be कार्ला, लहंगे में खूबसूरत दिखीं सिंगर की होनी वाली दुल्हनिया

8/10/2022 1:58:11 PM

मुंबई: पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगोऔर कार्ला डेनिस पिछले 7 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब ये कपल 10 अगस्त को अपनी लाइफ के नए फेज की शुरुआत करने जा रहे हैं। कार्ला डेनिस आज अर्जुन की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। कपल की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में अर्जुन और कार्ला की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में कपल का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।

लुक की बात करें तो Bride To be पिंक लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी नेकलेस, झुमकों,फूलों से बने मांग टीके से अपने लुक को पूरा किया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो कार्ला ने बालों की चोटी बनाई थी जिसपर फूल लगाए थे।

पिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों में सजा कार्ला काफी खुश दिखाईं थी। वहीं अर्जुन शेरवानी में काफी जच रहे थे। तस्वीरों में कपल एक-दूजे में खोया दिखा तो कभी खुशी से झूमता नजर आया। फैंस कार्ला और अर्जुन की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 

रिसेप्शन पार्टी 

शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस 11 अगस्त को साउथ मुंबई में भव्य पार्टी देने जा रहे हैं। हमारे सूत्रों के अनुसार यह रिसेप्शन करण जौहर के नए रेस्तरां नेउमा में दिया जाएगा। इतना ही नहीं अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने अपने रिसेप्शन बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी बुलाया है।

अगले साल होगी क्रिश्चियन वेडिंग

हिंदू परंपरा के अनुसार शादी रचाने के बाद कपल अगले साल अप्रैल में यूके क्रिश्चियन वेडिंग करेगा। नवंबर 2020 में सिंगर ने कार्ला के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।  

Content Writer

Smita Sharma