Wedding Reception: शादी के बाद अर्जुन कानूनगो-कार्ला की पहली पब्लिक अपीयरेंस, नई नवेली दुल्हनिया के लुक ने चुराई लाइमलाइट
8/12/2022 11:09:57 AM

मुंबई: दो साल की डेटिंग के बाद पाॅप सिंगर अर्जुन कानूनगो और उनकी मंगेतर कार्ला डेनिस हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने 10 अगस्त को हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कार्ला डेनिस सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हनिया बनीं।
वहीं अब 11 अगस्त को कपल ने वेडिंग रिस्पेशन होस्ट किया। इस रिस्पेशन पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। रिसेप्शन में न्यूलीवेड कपल के लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी।
लुक की बात करें तो अर्जुन जहां ब्लैक फॉर्मल सूट में हैंडसम दिखे। वहीं उनकी दुल्हनिया व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। इस दौरान कार्ला ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था जिसमें उनके क्लीवेज साफ दिख रहे थे।
कार्ला ने अपने लुक को डार्क मेकअप, रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया था। हाथों में लगी मेहंदी, रिंग, ईयरिंग्स कार्ला के लुक को चार चांद लगा रहे ङैं। अर्जुन और कार्ला के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हिंदू परंपरा के अनुसार शादी रचाने के बाद कपल अगले साल अप्रैल में यूके क्रिश्चियन वेडिंग करेगा। नवंबर 2020 में सिंगर ने कार्ला के साथ अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
काम की बात करें तो अर्जुन कानूनगो ने पिछले कुछ सालों में कई पॉप्युलर सांग में अपनी आवाज दी है जिनमें 'बाकी बातें पीने बाद', 'गल्लां युक्तियां', 'खून चूस ले' (गो गोवा गॉन), 'आया ना तू', 'ला ला ला' शामिल हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Delhi Ramlila news: रामलीला कमेटियों ने माना भाजपा का प्रस्ताव

संजय गांधी अस्पताल विवाद: लाइसेंस बहाली को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पूर्व MLC दीपक, सपा ने भी दिया साथ