लंबे अरसे बाद एक-साथ दीदार: देर रात मलाइका को घर ड्रॉप करने पहुंचे अर्जुन कपूर, कैमरों से नजरे बचाता दिखा लव बर्ड्स

3/9/2024 1:05:23 PM

मुंबई: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बाॅलीवुड के चर्चित लव-बर्ड्स में से एक हैं। हालांकि पिछले दिनों इस कपल के ब्रेकअप के रूमर्स भी फैले हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कुछ समय से दोनों बेहद ही कम साथ स्पॉट हो रहे हैं। जहां-जहां अर्जुन जाते हैं वहां-वहां फैंस की नजरें मलाइका को खोजती हैं।

 

फिर मलाइका की गैरमौजूदगी फैंस को निराश कर देती है। वहीं अब इस कपल को एक-साथ स्पाॅट किया गया। जी हां...बीती रात मलाइका-अर्जुन एक बार फिर साथ दिखाई दिए थे। देर रात अर्जुन कपूर अपनी गाड़ी में मलाइका अरोड़ा को उनके घर ड्रॉप करने आए थे। जहां सूट-बूट में तैयार दिखाई दे रहे थे।

वहीं मलाइका कैजुअल लुक में नजर आईं। लुक की बात करें तो  अर्जुन कपूर शर्ट, टाई और ब्लेजर में एक-दम तैयार दिख रहे हैं। बड़ी दाढ़ी उनके लुक और भी डैशिंग बना रही थीं। वहीं मलाइका स्लीवलेस टॉप के साथ पिच कलर की बॉटम पैंट पहनी थी। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था और मिनिमल मेकअप किया था।

 

मलाइका ने हाई हिल्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था। अर्जुन कपूर अपनी गाड़ी में मलाइका को उनके घर छोड़ने आए थे। इस दौरान दोनों ही कैमरा से बचते-बचाते नजर आए।

 

मलाइका अरोड़ा ने कैमरा के सामने कोई पोज नहीं दिया सीधे ही अपनी बिल्डिंग की तरफ बढ़ गईं। मलाइका और अर्जुन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस इस जोड़ी को काफी टाइम बाद एक साथ देखकर खुश हैं।

Content Writer

Smita Sharma