अर्जुन कपूर के हाथ में मंगलसूत्र देख यूजर्स बोले- इसे मलाइका आंटी के गले में डाल कर कहानी खत्म कर दो

4/1/2021 5:13:41 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'की एंड का' को आज 5 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में अर्जुन और करीना की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। अर्जुन ने फिल्म को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अर्जुन ने हाथ में मंगलसूत्र पकड़ा हुआ है। अर्जुन के हाथ में मंगलसूत्र देखकर यूजर्स मलाइका को याद कर रहे हैं।

तस्वीर में अर्जुन आर्मी कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। कैप से अर्जुन ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। अर्जुन ने हाथ में मंगलसूत्र पकड़ा हुआ है और उसकी तरफ देख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'की एंड का की एक याद है यह! सेट तो मिस करता हूं और ऑनस्क्रीन की (करीना) को भी। यह फिल्म पर्सनल थी क्योंकि यह मैंने मां की वजह से चूज़ की थी और यह बेबो और बाल्की सर के साथ काम करके और भी पर्सनल हो गई। मुझे लगता है कि हमें इस फिल्म के सीक्वल की जरूरत हैं@ क्या कहती हो करीना कपूर खान?' यूजर्स अर्जुन के हाथ में मंगलसूत्र देख मलाइका को याद कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- मलाइका आंटी के गले में डाल दे और कहानी खत्म कर दे।

एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि आप मलाइका के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट कर रहे हैं?


बता दें हाल ही में होली पर अर्जुन और मलाइका अलीबाग पहुंचे थे। वहां उन्होंने दोस्तों और रिया कपूर के साथ खूब मस्ती की। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Content Writer

Parminder Kaur