बेटे अर्जुन की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थी मां मोना, इंडस्ट्री में 9 साल पूरे होने पर भावुक एक्टर बोला-आपके बिना आज भी खोया हुआ हूं

5/11/2021 10:20:46 AM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन अपनी मोना शौरी कपूर के बहुत करीब थे। अर्जुन की मां भले ही अब उनके साथ नहीं है लेकिन एक्टर हमेशा अपनी मां को याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अर्जुन ने मदर्स डे के बाद मां के साथ तस्वीर शेयर की है और इसके साथ भावुक नोट भी लिखा है। इसके साथ एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में 9 साल पूरे हो गए हैं।

PunjabKesari
शेयर तस्वीर में अर्जुन अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं और उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है और एक्टर ने चश्मा लगा रखा है। सोमवार को तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'कल मदर्स डे था। मैं इससे हर तरह से नफरत करता हूं। कल (11 मई) मुझे एक्टर के रूप में नौ साल हो जाएंगे लेकिन मैं अभी भी मां आपके बिना खोया हुआ सा हूं। बस इस तस्वीर के साथ मैं उम्मीद करता हूं आप मुझे देखने के साथ मुस्कुरा रही हैं और मेरी पीठ सहला रही हैं।' फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें अर्जुन ने फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आईं ​थीं। अर्जुन की ये फिल्म 11 मई, 2012 को रिलीज हुई थी। वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। वहीं मोना कपूर का निधन मार्च 2012 में हुआ था। वहीं अर्जुन अब जल्द ही एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म 'सरदार का ग्रैंड सन' में नजर आने वाले हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News