46 की उम्र में तीसरी बार पिता बनेंगे अर्जुन रामपाल, पहली पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन

4/26/2019 6:51:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 46 की उम्र में तीसरी तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को किस करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अब अर्जुन की पहली पत्नी मेहर ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।  

मेहर के करीबी ने उनके रिएक्शन के बारे में बताते हुए कहा कि मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला की प्रेग्नेंसी से कोई दिक्कत नहीं है। मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

मेहर अच्छी मां है और हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो। अर्जुन मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं।

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने शादी के 20 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। दोनों ने एक ऑफीशियल बयान जारी कर ये बात अपने फैंस से शेयर की थी। तलाक की खबर के काफी पहले से ही दोनों अलग रह रहे थे।

खबरों की मानें तो अर्जुन, गैब्रिएला को तलाक के कुछ दिन बाद से डेट कर रहे थे। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पहली शादी से अर्जुन को दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। तीसरी बार पिता बनने पर अर्जुन काफी एक्साइटेड हैं। वर्कफ्रंट बात करें तो अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'डैडी' में नजर आए थे। 

 

Neha