नकुल मेहता के बाद अर्जुन बिजलानी हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले- दुआओं में याद रखना
12/25/2021 9:39:51 AM

मुंबई. कोरोना वायरस ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी लगातार केस सामने आ रहे हैं। अब एक्टर अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में एक्टर नकुल मेहता भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
वीडियो में अर्जुन व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं, जिसके ऊपर से एक्टर ने येलो जैकेट पहनी हुई है। एक्टर पहले पीठ कर खड़े होते हैं कि फिर कैमरे की तरफ घूमते हैं। इसके साथ अर्जुन ने लिखा- कोरोना इस तरह आपके लिए गाना गाता है और आपका ये एक्सप्रेशन होता है, जब आपको पता चलता है आप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- जब आपको पता लगता है आप कोरोना पॉजिटिव हैं तो ऐसे ही कोरोना आपके लिए गाना गाता है। हल्के-हल्के लक्षण हैं और मैंने खुद को अपने रूम में आइसोलेट किया है और खुद का पूरा ध्यान रख रहा हूं। मेरे लिए प्रार्थना करना। बहुत अधिक केयरफुल रहना और अपने मास्क जरूर पहनना। गॉड ब्लेस ऑल। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और अर्जुन के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अर्जुन शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 9' कर रहे थे। एक्टर ने शो की शूटिंग किरण खेर, शिल्पा शेट्टी और बादशाह संग की। सभी ने मिलकर खूब मस्ती भी की। इससे पहले अर्जुन 'खतरों के खिलाड़ी 11' में जबरदस्त स्टंट करते आए हुए दिखाई दिए थे। एक्टर इस शो के विनर बने।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
शहर की सडक़ों व चौराहों को दिया जाएगा भव्य रूप, पार्कों में लगाई जाएंगी एलईडी लाइटें - डॉ. कमल गुप्ता
