अर्जुन बिजलानी ने यूं मनाया कोरोना पॉजिटिव पत्नी का बर्थडे, वीडियो शेयर कर बोले ''दुबई में होने वाला था कमरे में हो गया''
10/12/2020 10:22:22 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी और उनके पांच साल के बेटे अयान बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी बीच नेहा का जन्मदिन भी आ गया। ऐसे में होम क्वारनटाइन के बीच नेहा के लिए बर्थडे सेलिब्रेट कर पाना संभव नहीं था, लेकिन उनके पति अर्जुन ये कर दिखाया। अर्जुन ने नेहा को सरप्राइज देते हुए खास अंदाज ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया।
अर्जुन ने अपनी वाइफ का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए केक अरेंज किया और घर को अच्छे से डेकोरेट किया। फिर नेहा को सरप्राइज दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा अपने क्यूट बेटे के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं और काफी खुश लग रही हैं। वहीं उनके पति उन्हे हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं।
कोरोना के चलते अर्जुन अपनी पत्नी और बेटे के पास नहीं आए, लेकिन खास अरेंडमेंट करके उन्होंने दोनों का दिल जीत लिया।
सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग...विश्वास नहीं हो रहा दुबई में होने वाला था कमरे में हो गया। लव यू. हम जल्द ही मेरा और तुम्हारा एक साथ मनाएंगे। खुश रह हंसती रह।'
बता दें पिछले दिनों अर्जुन ने नेहा के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और बेटे के लिए चिंता जताते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि उन्हें इसका सबसे ज्यादा डर था। वे नहीं चाहते कि उन्हें भी कोरोना हो जाए वरना नेहा और अयान का ख्याल कौन रखेगा।