अर्जुन और गैब्रिएला ने शेयर की रोमांटिक फोटो, एक दूसरे में खोए दिखे कपल

1/2/2020 5:43:24 PM

बॉलीवुड़ तड़का डेस्क। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हम बात कर रहे हैं अर्जुन रामपाल और उनकी साउथ अफ्रीकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की, जो एक मॉडल और डिजाइनर हैं। जुलाई में दोनों कपल माता-पिता बन गए, जब गैब्रिएला ने बेटे एरिक को जन्म दिया। अर्जुन ने नए साल की शुरुआत इन दो खास लोगों के साथ की। गैब्रिएला ने अर्जुन रामपाल की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीलाइन पर शेयर की हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

एक तस्वीर में वह पूल के किनारे अपने बेटे के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और इस तस्वीर के कैप्शन में गैब्रिएला ने लिखा, "मेरा दिल।" गैब्रिएला द्वारा शेयर की गई एक और तस्वीर में, वह अपने बेटे को पकड़े हुए दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को समुद्र के किनारे पर क्लिक किया गया है। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं और अब तक दोनों ने शादी नहीं की है लेकिन दोनों का एक बेटा है।

अर्जुन रामपाल अपनी पहली पत्नी मेहर से 25 जुलाई 2018 को अलग हो गए थे। दोनों ने अपनी 19 साल की शादी को तोड़ दिया है और अब अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं।
 

Edited By

Akash sikarwar