B''day Spl: करोड़ो कमाने वाले अरिजीत सिंह के पास नहीं है खुद की कार, जीते हैं साधा जीवन

4/25/2018 2:21:03 PM

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह आज 31 साल के हो गए हैं। अरिजीत अपने शानदार गायिकी और मीठे सुर के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनके गानों को काफी पसंद करते हैं।  अरिजीत जितने अपने गानों को लेकर लोकप्रिय हैं उतना विवादों से भी उनका गहरा नाता है।

अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों रात स्टार बना दिया था। खबरों के अनुसार अरिजीत 45 मिनट गाने लिए के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और दसरी ओर बॉलीवुड के एक गाने के लिए अरिजीत 16 लाख चार्ज करते हैं।

इतना पैसा होने के बाद भी अरिजीत एकदम सादा जीवन जीते हैं। उनके पास खुद की कार तक नहीं है। वह आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। 

बता दें कि जब सलमान खान एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे तब सिंगर अरिजीत को 'आशिकी-2' के लिए बतौर बेस्ट सिंगर नॉमिनेट किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि जब अरिजीत का नाम अनाउंस हुआ तब वो सो रहे थे।

जब उन्हें किसी ने जगाया तो वो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को अरिजीत का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और जब सलमान ने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो उन्होंने जवाब में कहा कि  आप लोगों ने सुला दिया।

बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया। इतना ही नहीं 2013 में अरिजीत एक इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़क गए थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

 

Punjab Kesari