मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए मलाइका अरोड़ा के लाडले, सामने आई ऐसी तस्वीरें

5/29/2019 3:26:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का लाडला बेटा अरहान हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बांद्रा में स्पॉट हुआ है। लुक की बात करें ते इस दौरान अरहान ने ब्लैक शॉर्ट्स के साथ ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी थी। वहीं उस मिस्ट्री गर्ल ने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी।

 

 

ये दोनों ही रेस्टोरेंट से अलग-अलग बाहर आए। जानकारी के लिए बता दें कि अरहान के साथ ये मिस्ट्री गर्ल और कोई नहीं बल्कि उनकी दोस्त है। अरहान पहले भी कई बार अपनी इस दोस्त के साथ स्पॉट हो चुके है। 

 


अरहान वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते है, मगर वह अक्सर अपनी मां मलाइका के साथ स्पॉट होते रहते है।

 

 

वहीं अगर मलाइका की बात करें तो वह इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती है।

 

 

खबरें है कि ये दोनो जल्द ही शादी रचाने वाले है। 

 

Konika