अनुष्का ने लगाई थी जिसे सड़क पर फटकार, शाहरुख समेत इन स्टार्स के साथ कर चुका है काम

6/19/2018 11:40:59 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बीते दिनों एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हुआ जिसमें वह सड़क पर कचरा फेंकने वाले शख्स को बुरी तरह फटकारते हुए नजर आईं। विराट ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की थी।

अब इस वाक्य के अरहान स‍िंह इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। इसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि अरहान बॉलीवुड के फेमस चाइल्ड आर्ट‍िस्ट रह चुके हैं।

अरहान स‍िंह ने फिल्म "इंग्ल‍िश बाबू देसी मैम" में शाहरुख खान के साथ काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर भी इंस्टा पर पोस्ट करते हुए ल‍िखा, कितने खूबसूरत द‍िन थे वो। अर‍हान बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनी स‍िंह के नाम से मशहूर हैं।

अरहान ने शाहिद कपूर के साथ भी फिल्म "पाठशाला" में भी काम किया। वहीं अरहान शेखर सुमन के साथ सुपरहिट टीवी शो देख भाई देख में काम किया है। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर अरहान एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाते हैं और साथ ही फैशन डिजाइनर भी हैं। 

सफाई अभि‍यान के प्रत‍ि जागरुकता फैलाने के लिए पोस्ट किए गए व‍िराट के वीड‍ियो के बाद नई बहस शुरू हो गई है। रणवीर सिंह, करण जौहर जैसी नामचीन सेलेब्स अनुष्का के सपोर्ट में उतर आए हैं।

वहीं सोशल मीड‍िया अनुष्का के रवैये को लेकर फैंस नाराज भी हैं। अनुष्का के इस अवेयरनेस वीड‍ियो को सोशल मीड‍िया पर पब्ल‍िस‍िटी स्टंट करार द‍िया जा चुका है। 

 

Punjab Kesari