Big Boss 13: सेक्स रैकेट में फंसी अरहान की Ex गर्लफ्रेंड को पुलिस ने किया अरैस्ट

1/10/2020 7:15:01 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट अरहान खान एक समय अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ को लेकर चर्चा में थे। अमृता ने उन पर कई आरोप लगाए थे। वह पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। अब खबर आई है कि उन्हें पुलिस ने 5 सितारा होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके साथ स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह नाम की एक लड़की को भी पकड़ा है। पुलिस ने जानकारी होने पर गोरेगांव स्थित वेस्टइन होटल पर छापा मारा। डिंडोशी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले ने यह जानकारी मीडिया को दी।

उन्होंने बताया, '32 साल की अमृता धनोआ और 26 साल की ऋचा सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अमृता ने अरहान पर आरोप लगाया, 'अरहान पांच साल लिव-इन में रहे। उन्होंने मेरे साथ धोखेबाजी की। इसलिए मैंने उन्हें घर से निकाल दिया।' अमृता ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे। उस वक्त अरहान 'बढ़ो बहू' सीरियल में काम कर रहे थे। अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए हैं। बिग बॉस से आने के बाद अमृता ने फिर अरहान पर बयान दिया। उन्होंने कहा, 'अरहान के शो से बाहर आने के बाद मैं लगातार उन्हें फोन कर रही हूं लेकिन वह लगातार फोन काट रहे हैं। वह मुझसे डर गया है।'

Edited By

Akash sikarwar