Viral News: क्या प्रेग्नेंट हैं अनुष्का? विराट के इस पोस्ट पर छिड़ी बहस?

3/17/2018 12:27:11 PM

मुंबई. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को अभी 3 महीने पूरे हुए हैं। लेकिन दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। ये सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज को देखकर पता लग जाता है। लेकिन अब एक खबर सामने आई है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं!  दरअसल हाल ही में कुछ यूजर्स के ट्वीट सामने आए हैं जिसमें वे विराट को यह पूछ रहे हैं कि क्या भाभी प्रेग्नेंट हैं?


हाल ही में विराट कोहली ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, "There’s a lot that’s happening right now. Fill you guys in real soon!"। इसी से बाद उनकी पत्नी अनुष्का की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं। 

 

विराट के इस ट्वीट के बाद बैक टू बैक यूजर्स रिट्वीट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हैलो विराट में आपका बिग फैन हूं क्या सीक्रेट है अनुष्का जी प्रेग्नेंट हैं क्या??" तो दूसरे ने कहा- "कहीं छोटे विराट की तो तैयारियां नहीं चल रहीं।"


 


यही नहीं एक यूजर ने लिखा- "क्या छोटी अनुष्का यानी प्रेसेस कोहली आने वाली हैं।" इस तरह से कई यूजर्स ने विराट के ट्वीट पर कमेंट किए। हालांकि विराट ने किसी भी यूजर को कोई जवाब नहीं दिया है।

Punjab Kesari