Archana Gautam को पैपराजी के सामने इतराना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हो रही छीछालेदर

3/2/2023 5:48:35 PM

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट और नेत्री अर्चना गौतम इन दिनों खूब चर्चा बटौर रही हैं। शो के बाद से आए दिन उन्हें स्पॉट किया जाता है। अर्चना का मजाकिया अंदाज सभी को खूब पसंद आता है। लेकिन इस बार अर्चना ने मनोरंजन के चक्कर में अपनी छिछालेदर करा ली है। 

 

मुंबई में घर तलाश रही हैं अर्चना
इन दिनों अर्चना गौतम अपने नए घर की तलाश में जुटी हुई हैं। हाल ही में अर्चना को मुंबई की एक सोसाइटी में स्पॉट किया गया था। जहां एक्ट्रेस को पैपराजी ने स्पॉट किया, इस दौरान अर्चना ने पैपराजी से मुलाकात की और बताया कि वह मुंबई में अपने लिए एक घर ढूंढ रही हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो यूजर्स को रास नहीं आया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अपनी तारीफ करने पर ट्रोल हुईं अर्चना
दरअसल, पैपराजी ने अर्चना की तारीफ करते हुए कहा कि वह हॉट लग रही हैं। जिसके जवाब में अर्चना ने इतराते हुए कहा कि हॉट तो मैं हूं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिथा- 'राखी सावंत 2.0।' एक यूजर ने तो अर्चना की फिजिक पर भी कमेंट किया और कहा, पेट निकला है भइया।' एक और यूजर ने कहा, 'ये तो राखी सावंत वाइब्स दे रही है।'

इस शो में नजर आएंगी अर्चना!
हालाकिं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगो अर्चना की तारीफ भी कर रहे हैं। उन्हें सिलबट्टा गर्ल का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें , खबरें है कि अर्चना खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं। 

Content Editor

kahkasha