अर्जना गौतम ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट बर्थडे, पिंक ड्रेस में बेहद गॉर्जियस दिखीं एक्ट्रेस

9/2/2023 5:32:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'खतरों के खिलाड़ी 13' फेम अर्चना गौतम 1 सितंबर को एक साल और बड़ी हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे मुंबई में फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।


बर्थडे पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए अर्चना गौतम ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे टू मी..फर्स्ट सितंबर..घर पर फैमिली बर्थडे पार्टी।


View this post on Instagram

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

वीडियो में देखा जा सकता है अर्चना गौतम पिंक शॉर्ट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं और अपने डॉगी के साथ केक काट रही हैं। इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स तालियां बजाते उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। 
वहीं, एक फोटो में बैलून्स से सजे रूम में दिलकश पोज दे रही हैं।

बता दें, अर्चना गौतम  ने साल 2015 में फिल्म 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' से डेब्यू किया था। एक्टिंग के अलावा अर्चना का राजनीति से भी गहरा नाता है। एक्ट्रेस ने मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो ये चुनाव हार गई थी।  

Content Writer

suman prajapati