गर्लफ्रेंड का हाथ थामें इवेंट में पहुंचे अरबाज, जॉर्जिया का दिखा हॉट अवतार

9/7/2018 12:57:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं।

आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में फिर से अरबाज और जॉर्जिया एक इवेंट में नजर आए। 

इवेंट में सबकी निगाहें जॉर्जिया के लुक पर टिक गई। इस दौरान वह बेहद हॉट ड्रेस पहने हुए नजर आईं। 

उनकी खूबसूरती को देख वहां मौजूद सब लोग हैरान रह गए। वहीं अरबाज ब्लू शर्ट के साथ जींस पहने हुए बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दोनों इवेंट में हाथों में हाथ डाले हुए तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

अरबाज मलाइका के साथ करीब 18 साल की शादी तोड़ते के बाद जॉर्जिया के साथ काफी खुश हैं। 

जॉर्जिया की बात करें तो विदेशी लड़की जॉर्जिया एंड्रियानी दिखने में काफी ग्लैमरस हैं। 

खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है। 

Neha