सुशांत और दिशा डेथ केस में नाम जुड़ने पर छलका अरबाज खान का दर्द-''रिश्तेदार फोन करके पूछते थे ''क्या अरबाज ने ऐसा किया?''''

7/20/2021 12:09:14 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई स्टार्स लोगों के निशाने पर आए थे। सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट से लेकर कई स्टार्स को सुशांत के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था। इस लिस्ट में बाॅलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान का नाम भी शामिल है।  अरबाज ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में कैसे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हाल ही में इस मुद्दे पर अरबाज खान का दर्द छलका।


 

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अरबाज खान ने कहा-'पिछले डेढ़ साल में जो हुआ वह फनी था क्योंकि बिना किसी आधार पर किसी को कुछ भी कह देना, उसे  गुनहगार मान लेना फिर बाद में जानबूझ कर ऐसी प्रतिक्रिया देना जो काफी दर्द देने वाला हो, ये सब केवल एक प्रवृत्ति है एक जैसे लोगों की। यूं कहें तो ये एक झूंड है ऐसी मानसिकता रखने वालों की। ऐसे लोगों के बीच में रहना बेहद कठिन है।'

अरबाज ने आगे कहा-'ट्रोलिंग ने बहुत सारे लोगों को बर्बाद कर दिया। ट्रोलर्स ऐसा कर क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे थे और वे किसके नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे? ये पता नहीं  लेकिन इससे बहुत से लोगों को बर्बाद किया। जो इससे निकलना जानते थे वह बाहर निकल गए लेकिन जिन्हें नहीं पता था वो था वह वाकई में डूब गए। इससे बहुत से लोगों को इससे मानसिक क्षति और पेशेवर क्षति हुई है और यह निराधार है। जब देश में अदालतें हैं तो हम मीडिया में लोगों का सर्च कर रहे हैं।'


अरबाज ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा-'सोशल मीडिया ट्रोलिंग ऑर्गेनिक नहीं लग रही थी, बल्कि बॉलीवुड सितारों को नीचे दिखाने के लिए पहले फिक्स की गई कोई योजना थी। सच्चाई के लिए कोई सम्मान नहीं था और केवल स्टार्स को गाली देने पर जोर दिया गया था।  यहां तक ​​कि मेरे रिश्तेदार भीपूछने के लिए फोन करते थे कि क्या यह वास्तव में "सच्चाई" है। लोग फोन करके पूछते- क्या अरबाज ने ऐसा किया?'

बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अरबाज ने बीते साल मुंबई के सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करवाया था। अरबाज ने उन सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में उनके ऊपर आरोप लगाए थे।  केस में अरबाज, और उनकी फैमली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

Content Writer

Smita Sharma