बेगम संग ट्विनिंग कर  काॅफी डेट पर निकले अरबाज, कैफे के बाहर कपल ने हाथों में हाथ थाम दिए पोज

2/27/2024 2:38:45 PM

मुंबई: अरबाज खान और शूरा खान जब से शादी के बंधन में बंधे हैं तब से ही सुर्खियों में बने हैं। कपल को अक्सर पब्लिक प्लेस स्पाॅट किया जाता है। फिर चाहे हाथों में हाथ थाम रोमांटिक आउटिंग हो, मूवी नाइट हो या फिर डिनर डेट उनकी केमिस्ट्री प्रशंसकों को मोहित करने में कभी असफल नहीं होती।

 

 

हाल ही में बी-टाउन के लव बर्ड को मुंबई के एक कैफे के बाहर देखा गया। अरबाज खान और शूरा खान एक आनंददायक कॉफी डेट के लिए शहर में निकले। इस दौरान दोनों ट्विनिंग लुक में दिखे। लुक की बात करें तो अरबाद ब्लैक पैट और व्हाइट  टी-शर्ट में दिखे।

वहीं शूरा ऑफ-शोल्डर ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ब्लैक पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें सहज स्टाइल और ग्रेस दिख रहा था। दोनों ने कैफे के बाहर हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

24 दिसंबर, 2023 को, अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच अरबाज खान और शूरा खान ने निकाह रचाया। 

Content Writer

Smita Sharma