शादी की खबरों के बीच GF के साथ डेट पर निकले अरबाज, तस्वीरों में जॉर्जिया का दिखा बोल्ड अवतार

9/26/2018 11:33:19 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में खबरे आईं हैं कि दोनों जल्दही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

बीती रात दोनों को एक साथ ओलिव बांद्रा में स्पाॅट किया गया। इस दौरान जॉर्जिया येलो कलर के स्टाइलिश टाॅप के साथ ब्लैक शाॅट्स पहने बोल्ड अंदाज में दिखीं। वहीं अरबाज डेनिम और टी शर्ट में दिखे। मीडिया को देखकर जहां अरबाज ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं उ जॉर्जिया अपने कपडे़ ठीक करते हुए आगे बढ़ गईं। 

 

बता दें कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।खबरों के मुताबिक अरबाज़ और जॉर्जिया एंड्रियानी का परिवार उनके रिश्ते के लिए तैयार भी हो गया है।

 

दोनों के करीबी ने कहा है, “दोनों के परिवार ने रिश्ते के लिए हां कर दी है। ये जोड़ा अगले साल कोर्ट मैरिज करेगा। यह एक बेहद पारिवारिक समारोह होगा। परिवारों ने अभी तारीख का फैसला नहीं किया है।” 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरबाज खान की फिल्म 'दबंग 3' जल्द फ्लोर पर आ जाएगी।इस फिल्म में भी सलमान खान लीड रोल में होंगे। अरबाज की पिछली दो फिल्म 'दबंग' और 'दबंग 2' बॉक्स अॉफिस पर हिट साबित हुई हैं। वहीं खबरें आ रही हैं कि जॉर्जिया भी बाॅलीवुड में जल्द ही डेब्यू कर सकती हैं।
 

Neha