अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने ''हुस्न है सुहाना'' गाने पर किया डांस, किलर मूव्स से फैंस को बनाया दीवाना

1/8/2021 1:44:41 PM

मुंबई. एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। जॉर्जिया अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में जॉर्जिया ने एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में जॉर्जिया कुली नंबर 1 'हुस्न है सुहाना' गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। जॉर्जिया के मूव्स देखने लायक हैं। जो सबको अपना दीवाना बना रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जॉर्जिया ने लिखा- "गोरिया चुरा गई तेरा जिया"। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 24 हजार बार देखा जा चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

बता दें जॉर्जिया हाल ही में मीका सिंह के एल्बम सॉन्ग 'रूप तेरा मस्ताना' में भी नजर आई थीं। जो काफी हिट हुआ था। जॉर्जिया बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। जॉर्जिया अभी दुबई में अपने अलगे प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त है।

Parminder Kaur