चेहरे पर मास्क लगाकर बांद्रा में स्पाॅट हुईं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड, तस्वीरों में दिखा कैजुअल लुक

6/6/2020 4:05:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लाॅकडाउन 4 के बाद में सरकार ने धीरे-धीरे देश को खोलने का फैसला लिया। इसके साथ ही अनलाॅक 1 के साथ सरकार ने लोगों को कई तरह की ढील दी। सरकार द्वारा दी गाइडलाइंस के आधार पर लोग अब अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रिया को बांद्रा में स्पाॅट किया गया।

इस दौरान वह किसी शख्स के साथ दिखीं। लुक की बात करें तो जाॅर्जिया टाॅप और पिंक कलर की स्किनफिट जैगिंग में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने नो मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान जाॅर्जिया और उनके साथ स्पाॅट हुए शख्स ने अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है।

उन्होंने वायरस से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया है। जाॅर्जिया की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि जाॅर्जिया को अक्सर अरबाज संग स्पाॅट किया जाता है। जाॅर्जिया सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। 
 

Edited By

suman prajapati