अम्बानी परिवार के गणेश उत्सव में नहीं दिखे सलमान, विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अरबाज़ और अर्जुन रामपाल

9/3/2019 12:46:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। इस बार की गणेश चतुर्थी अम्बानी परिवार के लिए स्पेशल है क्योंकि यह आकाश अंबानी-श्लोका मेहता और ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादियों के बाद पहली गणेश चतुर्थी होगी। इस मौके पर हमेशा की तरह गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार ने एक विशेष आयोजन किया जिसमें सेलेब्स को अंबानी के निवास पर समारोह में भाग लेते देखा गया। एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। 

इनके अलावा अरबाज खान भी अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ दिखे। सलमान अंबानी इवेंट में शामिल नहीं हुए थे। अरबाज खान नीले कुर्ते पायजामे में थे, तो उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने ग्रे शरारा पहना हुआ था। अर्पिता के पति आयुष शर्मा और अलविरा खान के पति अतुल अग्निहोत्री भी स्पॉट किए गए।

रिलायंस के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है क्योंकि यह मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी का पहला गणपति उत्सव है। हर साल, अंबानी अपने घर पर भगवान गणेश का स्वागत करते हैं और पूरे उत्साह और खुशी के साथ इस अवसर का जश्न मनाते हैं
 

Smita Sharma