निकाह के बाद खतीजा और रियासदीन ने दी शानदार रिसेप्शन, एआर रहमान ने ने शेयर किया पार्टी का वीडियो

5/7/2022 4:21:34 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान हाल ही मंगेतर रियासदीन संग शादी के बंधन में बंधी हैं। 6 मई को खतीजा और रियासदीन के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइयां देते नजर आए। निकाह के बाद खतीजा और रियासदीन ने अपने करीबी दोस्तों और रिस्तेदारों को ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी दी, जिसका वीडियो ए आर रहमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर खतीजा और रियासदीन मेहमानों के साथ मिल रहे हैं और फोटोज क्लिक करा रहे हैं। गेस्ट के लिए स्टेज के सामने कुर्सियां लगी हुई हैं। वेन्यू की लाइटिंग बेहद शानदार लग रही है।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARR (@arrahman)


पार्टी में ए आर रहमान के बेटी-दामाद का एथनिक लुक देखने को मिल रहा है। खतीजा मैरून सूट के साथ मैचिंग मास्क लगाया हुआ है और ग्रे दुपट्टा बालों को कवर करते हुए कैरी किया है। ओवरऑल लुक में खतीजा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं खतीजा के शोहर रियासदीन ब्लू कलर की शेरवानी में परफेक्ट दिख रहे हैं।

 


इस वीडियो को शेयर करते हुए ए आर रहमान ने कैप्शन में लिखा-Khatija and Riaz’s reception. फैंस एआर रहमान की बेटी की रिसेप्शन पार्टी के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी फैमिली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 786 Khatija Rahman (@khatija.rahman)

बता दें कि एआर रहमान की बेटी खतीजा का निकाह साउंड इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से हुआ है। खतीजा ने अपने निकाह में कढ़ाईदार सूट पहना था,  उनके पति रियासदीन भी मैचिंग शेरवानी पहने नजर आए थे।

 

  


 

Content Writer

suman prajapati