RIP: नहीं रहीं ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम, सिंगर ने खुद दी जानकारी

12/28/2020 3:14:29 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के फेमस सिंगर और जिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां की पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी दी।

PunjabKesari

करीमा बेगम पिछले कुछ समय से बेहद बीमार चल रही थीं। ए.आर रहमान ने जैसे ही सोशल मीडिया पर मां की तस्वीर शेयर कर फैंस करीमा बेगम को श्रद्धांजलि देने लगे। 

 

मां की बदौलत सिंगर 

 ए.आर.रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे। एक इंटरव्यू में रहमान ने बताया था कि उनकी मां ने यह फैसला किया था कि वो म्यूजिक को अपना करियर चुनेंगे। उनके पास संगीत की वृत्ति है। आध्यात्मिक रूप से, वह सोचने और निर्णय लेने के तरीकों में मुझसे कहीं ज्यादा बेहतर हैं। जैसे कि उनके द्वारा मेरे लिए लिया गया म्यूजिक को अपनाए जाने का फैसला। म्यूजिक के लिए उन्होने ग्यारहवीं क्लास में मेरा स्कूल बंद करवा दिया था। यह उनका दृढ निश्चय था जो आज मैं यहां हूं। 

PunjabKesari

 

मां संग था ऐसा रिश्ता 

ए.आर रहमान ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनका रिश्ता फिल्मोंं जैसा नहीं है, जहां मां और बेटा कई बार एक- दूसरे के गले लगते हैं। हालांकि दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए बेहद सम्मान है। 

PunjabKesari

9 साल की उम्र में सिर से उठा था पिता का हाथ 

रहमान का पालन- पोषण उनकी मां ने ही किया था क्योंकि उनके पिता का निधन उस समय हो गया था जब वो केवल 9 साल के थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News