जल्द पापा बनने वाले हैं अपारशक्ति खुराना, पत्नी के बेबी बंप पर Kiss करते हुए शेयर की गुड न्यूज

6/4/2021 11:23:38 AM

मुंबई. एक्टर आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। अपारशक्ति के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। अपारशक्ति की वाइफ आकृति आहूजा प्रेग्रेंट है। एक्टर ने तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी है, जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीर में अपारशक्ति पत्नी आकृति आहूजा के साथ नजर आ रहे हैं। आकृति बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। एक्टर बेबी बंप पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अपारशक्ति ने लिखा- 'लॉकडाउन में काम तो एक्सपैंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं।' स्टार्स और फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।


बता दें अपारशक्ति ने 7 सितंबर, 2014 में आकृति से शादी की थी। कपल ने 6 साल बाद माता-पिता बनने का फैसला लिया। काम की बात करें तो अपारशक्ति दंगल, स्त्री, पति पत्नी और वो, लुका छुपी और राजमा चावल सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Content Writer

Parminder Kaur