शिमला के छोटे शहर की लड़की को मिला फिल्मफेयर

2/18/2017 2:50:48 PM

मुंबई: राम माधवानी द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित फिल्म 'नीरजा' के लिए शिमला की लड़की अपर्णा सूद को फिल्मफेयर मिला है। "सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन" के लिए उनको फिल्मफेयर अवार्ड 2016 मिला है। फिल्मफेयर पुरस्कार 2016 शनिवार को लाइव प्रसारित किया जाएगा। फिल्मफेयर इस शनिवार को प्रसारित होगा। 


इस पर खुशी जाहिर करते हुए कप्तान वेद सूद (पिता) ने बताया  "यह छोटे शहर की लड़की के लिए बहुत बड़ी बात है। उसकी कोई इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक और तकनीकी पृष्ठभूमि नहीं है। । शिमला की बेटी शहर के लिए यह एक गौरवान्वित बात है। विमान को बनाना आसान नहीं था। बहुत सी शोध की जरूरत होती है।