रिसेप्शन के लिए एेसे तैयार हुईं अनुष्का, सितारों से जड़ी लहंगा-चोली में ढाया कहर

12/27/2017 11:20:25 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रिसेप्शन मंगलवार को लोअर परेल में स्थित फेमस 'द सेंट रेगिस' होटल में हुआ। होटल में हुए रिसेप्शन के लिए अनुष्का यहीं बने कॉम्प्लीमेंट्री ब्राइडल सुईट में तैयार हुईं।

वहीं बने बड़े बड़े और लग्जीरियस डिजाइन्ड रूम में अनुष्का ने मेकअप किया। अनुष्का के साथ उस समय दो लोग मौजूद थे जो उनकी जरूरतों के मुताबिक सजने-संवरने में पूरी मदद कर रहे थे

रिसेप्शन के दौरान अनुष्का और विराट डिजाइनर सब्यसाची की ड्रेस में दिखे। सब्यसाची के मुताबिक, अनुष्का ने जो स्मोकी ग्रे कलर का लहंगा पहना वह सेक्विन यानी साड़ियों में लगने वाले छोटे-छोटे चमकीले सितारे के टुकड़ों से बना है।

इसके अलावा अनुष्का के नेकलेस और इयरिंग हैंड क्राफ्टेड हैं, जिन्हें लखनऊ में बनाया गया। उनकी डायमंड ज्वैलरी में रोज कट लगे हैं। विराट ने इंडिगो वेलवेट नेबी ब्लू कलर के ब्लेजर के साथ व्हाइट कलर का जोधपुरी ट्राउजर पहना। दिल्ली रिसेप्शन की शेरवानी की तरह ही इसमें भी गोल्ड बटन लगे हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने डार्क ब्राउन शूज कैरी किए।

बता दें कि रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या-अभिषेक, सैफ की बेटी सारा अली, बेटा इब्राहिम, माधुरी दीक्षित, रेखा, कंगना रनोट और लारा दत्ता भी नजर आए।

इनके अलावा श्रीदेवी, बोनी कपूर, करन जौहर, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, नीता अंबानी सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, डायना पेंटी, बोमन ईरान, भूमि पेडनेकर, प्रसून जोशी, आदित्य रॉय कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, राजू हिरानी, रमेश तौरानी और एआर रहमान भी पहुंचे।