अब साइंटिस्ट का किरदार निभाएंगी अनुष्का

1/2/2018 12:05:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर साइंटिस्ट का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। शाहरुख खान और आनंद एल. राय ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। वर्ष 2018 के पहले दिन शाहरुख अपनी फिल्म के शीर्षक की घोषणा करने जा रहे हैं। शाहरुख ने इसे लेकर कुछ संकेत अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाऊंट्स पर दिए हैं।

शाहरुख ने अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है। साथ में उन्होंने यह संकेत भी दे दिया है कि अनुष्का का किरदार इसमें क्या होगा। उन्होंने लिखा, ‘थैंक्स माय साइंटिस्ट।’ इससे लगता है कि अनुष्का फिल्म में साइंटिस्ट की भूमिका निभाने जा रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News