बेटी वामिका के दूसरे बर्थडे पर अनुष्का का प्यारा पोस्ट, पापा विराट ने भी अपने 'दिल की धड़कन' संग शेयर की खास तस्वीर

1/11/2023 4:13:24 PM

मुंबई. बॉलीवुड के पॉवर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी, 2021 में अपनी प्यारी एंजल का इस दुनिया में स्वागत किया था। ऐसे में आज कपल की लाडली पूरे दो साल की हो गई है। वामिका के दो साल की होने पर मां अनुष्का और पापा विराट की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। इस मौके पर उन्होंने अपनी लाडली संग एक पोस्ट शेयर उसे बर्थडे विश किया है। विरुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिटिया संग अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस वामिका को अपनी गोद में लेकर उस पर खूब प्यार लुटा रही हैं। वामिका भी अपनी मम्मी संग खूब खेल रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में नन्हीं परी का चेहरा नजर नहीं आ रहा। इस पोस्ट को शेयर कर अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'दो साल पहले मेरे दिल में प्यार के लिए जगह और ज्यादा बढ़ गई थी।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी लगाई है।


वहीं विराट कोहली ने भी हरे घास पर वामिका संग लेटे हुए की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में विराट अपनी लाडली को सीने पर लेटाए उसे देख हंस रहे हैं। इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरे दिल की धड़कन 2 है'


फैंस कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर वामिका को बर्थडे भी विश कर रहे हैं।


बता दें,  अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी रचाई थी। शादी के चार साल बाद कपल ने बेटी वामिका का स्वागत किया, जिसका अभी तक दंपति में फैंस को चेहरा नहीं दिखाया है।

Content Writer

suman prajapati