कोविड राहत कार्य के लिए अनुष्का-विराट ने जुटाए 5 करोड़, पोस्ट शेयर कर कैंपेन में साथ देने के लिए जताया लोगों का आभार

5/11/2021 1:21:48 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने बीते दिनों कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए एक पहल की थी। कपल ने खुद कोरोना पेशेंट्स के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए थे और कोविड राहत में फंड जुटाने के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की थी। अब हाल ही में कपन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने उस कैंपेन के जरिए कोविड राहत कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। 


हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा-' उन सभी लोगों को एक बड़ा धन्यवाद, जिन्होंने जहां तक पहुंचने में हमारी मदद की। ''


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपए जुट गए हैं, जिसके लिए वह बहुत आभारी है।


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बीते रविवार एक्ट्रेस ने कोरोना संकट के बीच काम कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक खास नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था- "हम अपनी सभी स्वास्थ्य सेवाओं और फ्रंटलाइन श्रमिकों के लिए एक बड़ा धन्यवाद कहना चाहते हैं, उनका समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक है। आप देश के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं और इसके लिए हम आपके सदा आभारी हैं। आप असली हीरो हैं।" 

Content Writer

suman prajapati