विराट-अनुष्का के रिसेप्‍शन पर 'रिवॉल्वर रानी' पर टिकीं रहीं नजरें, वहीं रेखा ने लूटी महफिल

12/27/2017 12:52:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रिसेप्शन मंगलवार को लोअर परेल में स्थित फेमस 'द सेंट रेगिस' होटल में हुआ।


'विरुष्का' के नाम से लोकप्रिय विराट-अनुष्का की जोड़ी ने इस महीने की 11 तारीख को इटली के टस्कनी में शादी की थी। मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारें नजर आए।

बॉलीवुड स्टार्स कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा से लेकर माधुरी और श्रीदेवी ने पार्टी में अपने स्टाइल स्टेटमेंट का जलवा बिखेरा। ज्यादातर बी-टाउन एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।अपनी सिल्क साड़ियों के लिए मशहूर रेखा ने विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में भी खूबसूरत सिल्क की साड़ी में नजर आईं। सिर से पांव तक सजी रेखा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

फंक्शन में क्वीन कंगना राजकुमारी की तरह नजर आईं। उन्होंने लाइट गोल्डन साड़ी पहन रखी थीं। हर किसी की नजरें उनके लुक पर रही। उन्हें देखते ही मीडिया की नजरें उन पर ठहर सी गईं। कंगना अपनी टीम के साथ यहां पहुंची। इस दौरान कंगना रेखा से गले मिलते हुए भी नजर आईं। वहीं माधुरी भी काफी साड़ी पहने काफी हुए काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।