हैलोवीन पार्टी में परी बनीं अनुष्का-विराट की लाडली, देखें वामिका की दोस्तों संग मस्ती करते की तस्वीरें और वीडियो

10/31/2021 8:48:12 AM

मुंबई: इंडस्ट्री का फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों अपने पेरेंट्स पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। भले ही कपल ने अभी तक बेटी वामिका का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया पर वे अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अब हाल ही में इस कपल की बेटी वामिका संग कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। दरअसल, आज यानि 31 अक्टूबर को हैलोवीन का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है।

ऐसे में अनुष्का की लाडली ने भी अपने दोस्तों संग हैलोवीन पार्टी की,जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में बेबी वामिका परी के ड्रेस में देख रही है। इसमें वामिका अन्य क्रिकेटरों के बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। 

अनुष्का द्वारा शेयर की तस्वीर में क्रिकेटर ईशान किशन हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बेटे अगस्त्य को पकड़े हुए नजर आ रहे है  जबकि वामिका परी ड्रेस और एक हेडबैंड पहने फर्श पर बैठी थीं। फ्रेम में रोहित शर्मा की बेटी समायरा और आर अश्विन की बेटियां आध्या और अखिरा भी थीं। इसके साथ अनुष्का ने लिखा- हैप्पी हैलोवीन।

 

एक अन्य ग्रुप तस्वी में अनुष्का को वामिका को अपनी बाहों में पकड़े हुए। वहीं विराट अनुष्का के पास खड़े मुस्कुराते दिख रहे हैं। रोहित, उनकी पत्नी रितिका, समायरा, आर अश्विन की पत्नी पृथ्वी नारायणन, आध्या और अखिरा भीनजर आ रही हैं  इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, "और हमारी तरफ से भी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝒫𝓇𝒾𝓉𝒽𝒾 𝒜𝓈𝒽𝓌𝒾𝓃 (@prithinarayanan)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अप्रैल में शूटिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह निर्देशित कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma