बी-टाउन स्टार्स ने खूब लुटाया अनुष्का-विराट की लाडली पर प्यार,सलमान से लेकर अक्षय ने वमिका को दिए लाखों के गिफ्ट्स

2/5/2021 3:08:06 PM

मुंबई: बी-टाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली 11 जनवरी को एक बेटी के पेरेंट्स बने। कुछ दिन पहले ही कपल ने बेटी की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी लाडली किस नाम से पुकारी जाएगी। कपल ने अपनी लाडली का नाम वमिका रखा है। जब से विराट अनुष्का ने बेटी की पहली झलक पूरी दुनिया को दिखाई है तब से ही वमिका चर्चाओं मे हैं।

इसी बीच खबर आ रही हैं कि स्टार्स भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बी-टाउन स्टार्स ने नन्हीं वमिका के लिए महंगे-महंगे गिफ्ट्स भिजवाए हैं। इन गिफ्ट्स की कीमत लाखों में हैं। आइए देखतें हैं किसने क्या गिफ्ट किया। 

सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ने अनुष्का की लाडली को एक बेहद प्यारा डॉल हाउस भिजवाया है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। 

 

अक्षय कुमार 

अक्षय कुमार ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को एक सोने की पायल तोहफे में गिफ्ट की है।

शाहरुख खान

अनुष्का शर्मा के साथ रब्ब ने बना दी जोड़ी, जीरो जैसी फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान ने एक्ट्रेस की बेटी को एक नायाब तोहफा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान वमिका को डायमंड का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है।

 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वमिका को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया। रिपोर्ट्स हैं माने तो कपल ने वमिका को एक सोने की चेन गिफ्ट की है जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपए है। 

 

आमिर खान

आमिर खान ने अनुष्का की बेटी वमिका को गोल्डन प्लेटेड क्रैडल (बेबी का बेड) गिफ्ट किया है। इसकी कीमत 1.70 लाख रुपए बताई गई है। इशके साथ ही उन्होंने एक बुके भी भिजवाया है। 

 

 

ऐश्वर्या राय बच्चन 

ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा संग काम कर चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी उनकी बेटी वमिका को महंगी हैंडमेड चॉकलेट्स गिफ्ट की हैं।

कैटरीना कैफ 

अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो की को-स्टार रहीं कैटरीना कैफ ने भी एक प्यारा सा डॉल हाउस ही वमिका के लिए भिजवाया है, जिसकी कीमत करीब 70,000 है।

Content Writer

Smita Sharma