रिसेप्शन पार्टी में इस पंजाबी सिंगर के साथ अनुष्का-विराट ने किया डांस

12/22/2017 2:45:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक इंक्लेव में हुई। रिसेप्शन में पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी पहुंचे।

इस दौरान अनुष्का ने जैसे ही उन्हें देखा तो झुक कर नमस्कार किया। बाद में विरुष्का ने गुरदास के साथ पंजाबी गाने पर डांस किया।

इसके साथ ही दोनों फ्रैंड्स के साथ भी थिरकते दिखे। इससे पहले नरेंद्र मोदी भी दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

बता दें कि अनुष्का-विराट ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी की। दोनों की शादी में करीब 50 खास मेहमान ही पहुंचे थे। बाद में दोनों हनीमून के लिए यहीं से रोम और फिनलैंड गए थे। रिसेप्शन के दौरान अनुष्का जहां सब्यसाची की रेड-गोल्डन बनारसी साड़ी में दिखीं तो वहीं विराट ब्लैक शेरवानी में नजर आए।