गणपति उत्सव के मौके पर अनुष्का-विराट पर बसरी विघ्नहर्ता की कृपा, कपल ने मुंबई में खरीदी 8 एकड़ जमीन

9/2/2022 1:40:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली के सितारे बुलंदियों पर हैं। गणपति बप्पा के शुभ दिनों में कपल ने हाल ही में मुंबई में 8 एकड़ की जमीन खरीदी है। माना जा रहा है कि कोहली और अनुष्का यहां मिलकर एक आलीशान फॉर्म हाउस बनाने का प्लान कर रहे हैं।


विराट-अनुष्का द्वारा खरीदी गई यह जमीन मुंबई के अलीबाग के जिराड नाम के इलाके में है। इस जमीन की कीमत 19 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कपल ने इस जमीन के लिए 3 लाख 35 हजार रुपए की स्टांप ड्यूटी के तौर पर भी जमा करवा दिए है। 

 

 

विराट और अनुष्का 6 महीने पहले ही अलीबाग की जमीन को देख चुके थे और वह इन दिनों दुबई में हैं। लेन देन और बाकी का काम उनके भाई विकास ने पूरा किया है।

 

 


वहीं, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पूरे 3 साल बाद फिल्मों में कमबैक कर रही हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News