विराट कोहली से शादी के बाद अब इसको अपना दिल दे बैठी है अनुष्का

2/20/2018 6:47:56 PM

मुंबईः भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन के लिए भले ही सुर्ख लाल बनारसी साड़ी को चुना हो, लेकिन अब उनका दिल मध्यप्रदेश की शान कही जाने वाली ‘चंदेरी’ साड़यिों पर फिदा हो गया है। अनुष्का इन दिनों अशोकनगर जिले के चंदेरी में अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यहां से उन्होंने चंदेरी साड़यिों को अपनी वॉर्डरोब की शान बढ़ाने के लिए चुना है। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने सोमवार को लोकल बुनकरों से चंदेरी की साड़ियां खरीदीं। उन्होंने बुनकरों से इंडियन हैंडलूम्स के बारे में भी जाना। अनुष्का अप्रैल तक चंदेरी में इस फिल्म की शूटिंग करेंगी। 

अनुष्का और वरूण ने अपनी बुनकरों के साथ अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने इसके बारे में बात करते हुए लिखा है कि, अपनी छुट्टी का दिन मैंने बहुत सी चंदेरी साड़ियां सीधे बुनकरों से खरीद कर बिताया। कभी-कभी एक साड़ी बनाने में एक महीना तक लग जाता है।

 

वरुण ने भी यही फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इससे पहले अनुष्का ने जनवरी में अपनी एक फोटो शेयर की थीं। वरूण ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सिलाई करते हुए फोटो पोस्ट की थी। उनकी ये फिल्म सितंबर को रिलीज होगी। पहली बार वरुण और अनुष्का साथ काम कर रहे हैं।