बचपन में इतनी क्यूट दिखती थी अनुष्का, तीनों खान के साथ कर चुकीं है काम

12/12/2017 4:10:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। 

फिलहाल शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। परिवार के बारे में बात करें तो अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी ऑफिसर, जबकि मां आशिमा होम मेकर हैं। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम कर्णेश है। आज हम आपको अनुष्का की कुछ एेसी तस्वीरें दिखाएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इसके अलावा बचपन की कुछ तस्वीरें भी शेयर करेंगे।

बताया जाता है कि अनुष्का ने आर्मी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है और माउंट कारमेल कॉलेज (बेंगलुरु) से ग्रैजुएशन। पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुष्का मुंबई आ गईं और मॉडलिंग शुरू कर दी। साल 2007 में उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। इस समय उन्होंने लक्मे फैशन वीक के दौरान वेंडेल रोड्रिक्स के लिए मॉडलिंग की थी।

2008 में उन्होंने आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की, जिसमें शाहरुख खान उनके को-स्टार थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अनुष्का का करियर चल निकला। 

बता दें कि बॉलीवुड में आने के बाद अनुष्का का नाम फिल्म 'बैंड बाजा बरात' के को-स्टार रणवीर सिंह से जुड़ा, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद वो क्रिकेटर विराट कोहली को डेट करने लगीं।

दोनों पिछले 4 साल से लव रिलेशन में हैं। हालांकि, बीच में दोनों के सेपरेशन की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन इन खबरों के बीच दोनों को फिर साथ देखा गया। अनुष्का बॉलीवुड के तीनों खान (शाहरुख, सलमान और आमिर) के साथ काम कर चुकी हैं।

सबसे पहले उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम किया। इसके बाद 2014 में आई 'पीके' में वो आमिर खान के साथ नजर आईं। बाद में उन्होंने 2016 में सलमान के साथ 'सुल्तान' में काम किया। खास बात ये है कि उनकी तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। आज अनुष्का बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'बैंड बाजा बरात', 'जब तक है जान', 'पीके', 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्मों में काम किया हैं। फिल्म 'एनएच10' के जरिए वो फिल्म प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं।