प्रभास से शादी की खबरों पर देवसेना ने दिया चौंकाने वाला बयान, सुन फैंस को लगेगा झटका

2/11/2018 4:04:39 PM

मुंबई: साउथ एक्टर प्रभास और एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। फिल्म 'बाहुबली' में अनुष्का और प्रभास की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। इस फिल्म के बाद से ही मीडिया में ऐसी खबरें आने लगी कि यह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच बाहुबली की देवसेना ने शादी के बारे में ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा - 'मैं और प्रभास शादी नहीं कर रहे है। देवसेना और बाहुबली की केमिस्ट्री की असल जिंदगी में उम्मीद न करें। जो भी केमिस्ट्री थी वह सिर्फ फिल्म का हिस्सा था।'

आपको बता दें कि इन दोनों के लिंकअप की खबरें काफी समय पहले से आ रही थीं। कहा जा रहा था कि यह दोनों फिल्म की शूटिंग के समय से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि नवभारत टाइम्स ने अक्टूबर में जब प्रभास से इस मामले में पूछा तो उन्होंने साफतौर पर इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था - 'इस तरह के लिंकअप की खबरें बहुत आम है।'

दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने प्रभास के रिश्तेदार और तेलूग एक्टर कृष्णम राजू ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे इन खबरों को और भी जोर मिला। उन्होंने कहा था - 'प्रभास साल 2018 में शादी कर सकते हैं।'