पति संग वेकेशन पर निकलीं अनुष्का शर्मा, कपल का दिखा स्टाइलिश अंदाज

3/16/2019 11:12:07 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों शूट‍िंग शेड्यूल से समय न‍िकालकर पत‍ि विराट संग समय ब‍िता रही हैं। इसी बीच दोनों मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अनुष्का ब्लैक क्राॅप टाॅप और व्हाइट जींस में स्टाइलिश लुक में दिखे।

अपने लुक को कम्पलीट को करने के लिए उन्होंने ब्लू कलर की डैनिम जैकेट पहनी थी। वहीं विराट की बात करें तो वह ब्लैक शर्ट और ट्राउजर में कूल लुक में दिखे। हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर भी विराट और अनुष्का की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आई। ये कपल एक दूसरे का हाथ थामे क्यूट अंदाज में दिखे। 

दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे थे। विराट और अनुष्का एक ऐसा कपल है जिनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। अक्सर ये कपल अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करता है। 

 

इटली में की थी शादी

विरुष्का पिछले साल 2017 दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली के एक विला में सीक्रेट वेडिंग की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग रिसेप्शन रखे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की पिछले साल फिल्में 'परी', 'सुई-धागा: मेड इन इंडिया', और'जीरो' रिलीज हुई थीं। 

Smita Sharma