आज आपका बर्थडे मेरे प्यार..फनी और गूफी फोटोज शेयर कर अनुष्का ने पति विराट को किया विश, पोस्ट पर लोगों ने बरसाया प्यार

11/5/2022 12:19:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ियों में से एक हैं। दोनों हमेशा एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते नजर आते हैं और एक-दूसरे के लिए प्यार के इज़हार का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज पति विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का बेहद खुश हैं और उन्हें क्रिकेटर की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया है। अनुष्का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


PunjabKesari


अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर पति को विश करते हुए लिखा-''आज आपका बर्थडे है मेरे प्यार.. तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छे एंगल और तस्वीरें चुनी हैं… हर स्टेट और फॉर्म और परिस्थितियो में आपको प्यार।” इसके साथ ही अनुष्का ने रेड हार्ट वाले इमोजी भी लगाए हैं।


इन तस्वीरों में विराट का फनी और गूफी अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में विराट बेटी वामिका को अपनी गोद में लिए मस्तीभरा पोज देते नजर आ रहे हैं। 
अनुष्का के इस पोस्ट को फैंस और स्टार्स खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर विराट को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

 


 
काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों अपकमिंग चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में उन्होंने शूटिंग का कोलकाता शेड्यूल पूरा किया है, जहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News