B'DAY SPCL: बर्थडे पर अनुष्का को कोहली देंगे ये बड़ा सरप्राइज!!

5/2/2017 12:28:33 PM

मुंबई: आज अनुष्का शर्मा का बर्थडे है। तो सब सोच रहे हैं कि उनके ब्वॉयफ्रेंड क्या करने वाले हैं मतलब कि  विराट कोहली क्या खास करने वाले हैं। कुछ लोगों का मानना है कि दोनों शायद अपने रिलेशनशिप में एक कदम आगे बढ़ाएं।

वैसे भी युवराज सिंह की हेजल से और हरभजन की गीता बसरा से शादी के बाद से विराट और अनुष्का कुछ सबक लेना चाहिए। तो आज क्या विराट अनुष्का की प्रपोज करेंगे ये सब फैंस इंतजार में हैं।

विराट हमेशा इंस्ट्राग्राम पर अपने फिटनेस ट्रेनिंग के विडियो पोस्ट करते रहते हैं जिससे उनके फैंस उन्हें फॉलो कर सकें। इसी के साथ जब भी वो अपनी बेटर हाफ यानी अनुष्का शर्मा के साथ कोई तस्वीर पोस्ट करते हैं तो वो भी खबर बन जाती है और उनके फैंस उसे वायरल कर देते हैं। 

हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्ट्राग्राम अकांउट की प्रोफाइल पिक्चर पर अनुष्का शर्मा को जगह दी थी। ये वायरल हुई और इसी से उम्मीद भी बंधी कि अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट कोई 'बड़ा गिफ्ट' उनको दे सकते हैं।