Virat Kohli और पेरेंट्स के साथ आउटिंग पर निकलीं Anushka Sharma, सेंट्रल टिफिन रूम में लिया साउथ इंडियन फूड का आनंद

4/23/2023 10:27:47 AM

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बिजी शेड्यूल से अपने और अपनी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेते हैं। इन दिनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे विराट ने बेंगलुरु में भी फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लिया और उनका हौसला बढ़ाने बेंगलुरु पहुंची अनुष्का के साथ लंच पर गए। इस दौरान अनुष्का के पेरेंट्स और उनकी फैमिली के कुछ मेंबर्स भी साथ नज़र आएं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साउथ इंडियन फूड का मज़ा लेने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेंट्रल टिफिन रूम पहुंचे। इस दौरान सभी ने साउथ इंडियन फूड इडली-डोसा, सांभर-वड़ा का लुत्फ उठाया।

अनुष्का शर्मा ने फैमिली के साथ आउटिंग की कुछ पिक्चर्स इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। जिसमें कपल फैमिली के साथ पोज देता नजर आ रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वो फिर से काम पर लौट आई हैं। जल्द ही अनुष्का ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी।

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi