इस खास लंहगे और ज्वैलरी को पहन अनुष्का लगी परी जैसी, जरी के काम में हाथी दांत और हीरे से था सजा

12/12/2017 12:51:18 PM

मुंबई:  बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार को इटली के बोरगो फिनोसिएतो में एक पवित्र रिश्तें में बंध गए है। इन्होने अपनी शादी की जानकारी खुद ट्वीट कर दी।

हाल ही में दोनों ने अपनी मेंहदी से शादी तक की तस्वीरें सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।


 बहुत कम लोगों को मालूम है कि विराट-अनुष्का ने अपनी शादी में जो ड्रेस पहना उसे कई दिनों की मेहनत के बाद डिजाइन किया गया था। आइए जानते हैं दोनों के पोशाक की खासियतों के बारे में....

शादी की रस्में 9 दिसंबर से इटली के फ्लोरेंस में शुरू हुईं। सोमवार को एक कंटेनर फूल भी लाए गए थे। दोनों ने जो पोशाक पहनी और गहने पहने थे उसे डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किए थे। खुद सब्यसाची ने बताया कि इन्हें कैसे कितनी मेहनत के बाद तैयार किया गया।

सब्यसाची के मुताबिक इसे 67 कारीगरों ने मिलकर 32 दिन में तैयार किया था। पेल पिंक कलर के लहंगे पर हाथ की कढ़ाई का खास काम किया गया है।


अनुष्का ख़ास तरह की ज्वैलरी पहने भी नजर आईं। उन्होंने गले में जो सेट पहना था उसमें पारंपरिक जड़ाऊ का काम किया गया है, इसमें अनकट डायमंड के साथ जैपनीज मोती इस्तेमाल हुआ।

विराट की शेरवानी को अनुष्का के पिं‍क लहंगे को देखते हुए वाइट कलर दिया गया है. इसे बनाने में बनारसी कढ़ाई का काम किया गया है। इसमें हाथी दांत की खास कारीगरी की गई है। टसर फैब्रिक के स्टोल के साथ विराट ने रोज सिल्क चंदेरी साफा पहना हुआ है।


इससे पहले 7 दिसंबर की रात को अनुष्का और विराट के परिवार के सदस्य इटली के लिए रवाना हुए थे।