अनुष्का ने पहनी पति विराट की T-SHIRT, एयरपोर्ट पर दिखा SWAG अंदाज

3/14/2018 12:46:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "सुई धागा" की शूटिंग में काफी बिजी हैं। हालांकि अनुष्का फिल्म की शूटिंग से समय निकालकर बीच-बीच में मुंबई आती है और अपने पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बताती हैं।

अनुष्का और विराट की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं।

हाल ही में अनुष्का को एयरपोर्ट पर ब्लू जींस और टीशर्ट में देखा गया। उनकी इस टीशर्ट ने लोगों का ध्यान तब अपनी और आकर्षित किया, जब उन्हें पता चला कि यही टीशर्ट विराट भी पहन चुके हैं।

जी हां, अनुष्का और विराट ने एक ही जैसी टी शर्ट खरीदी है, जिसे वह अक्सर पहनते रहते हैं। अनुष्का की शर्ट में ‘स्टेट ऑफ माइंड’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। वही विराट की एक तस्वीर में भी यही टीशर्ट आपको नजर आ सकती है। 

बता दें कि अनुष्का और विराट ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी, जिसके बाद लोगों के बीच में अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.अनुष्का-विराट के साथ सोशल मीडिया पर कई बार तस्वीरें शेयर करती है।