हॉलीडे एंजॉय कर वापिस लौटे विरुष्का, एयरपोर्ट पर अनुष्का का दिखा SWAG

2/4/2019 3:13:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग न्यूजीलैंड में हॉलीडे एंजॉय कर वापिस लौट आई है। हाल ही में इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट से निकलते ही विराट-अनुष्का अपने घर रवाना होने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ गए।

 

 

इस दौरान जहां विराट कैजुअल कपड़ो में नजर आए, वहीं अनुष्का डर्टी जींस के साथ कुर्ता पहना हुआ था। इस दौरान अनुष्का स्वैग अंदाज में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। सामने आई तस्वीरों में विराट खुद गाड़ी चलाकर अनुष्का संग गए। 

 


बता दें कि वैकेशन से विराट कोहली और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी।

 

 

विराट न्यूज़ीलैंड दौरे पर पहले तीन वन-डे ही टीम इंडिया का हिस्सा रहे। इसके बाद वो अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए।

 


अनुष्का शर्मा के फिल्मों की बात की जाए तो वो हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ज़ीरो’ में शाहरुख खान के साथ नज़र आई थीं।

 

Konika