लंदन में फैंस संग विरुष्का की सेल्फी, डेनिम जींस में ग्लैमरस दिखीं अनुष्का

7/5/2019 11:45:44 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के क्यूट कप्लस में से एक हैं। दोनों चाहे कितने भी बिजी क्यों न हो लेकिन एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। विराट इन दिनों इंगलैंड में विश्वकप खेल रहे हैं। इस मैच में कप्तान कोहली गजब फॉर्म में दिख रहे हैं।

उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल्स में जगह बना ली है। वहीं मैच से थोड़ा फ्री होकर विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चिल करते दिखाई दिए। अनुष्का विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने लंदन पहुंच चुकी हैं।

हाल ही में इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में अनुष्का व्हाइट टाॅप और ब्लू जींस में ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। खुले बाल और शेड्स अनुष्का के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

 

वहीं विराट व्हाइट टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में कूल दिख रहे हैं। तस्वीर में कपल  फैंस के साथ पोज देता दिख रहा है। इसके अलावा अनुष्का की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का शाॅर्ट्स में दिख रही हैं। 

बता दें कि अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों अनुष्का व्हाइट ड्रेस में कूल लुक में दिख रही हैं। वहीं विराट कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'Seal the silly moments ❣️।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिर जीरो में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थीं। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अनुष्का 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके को-प्रोड्यूसर उनके भाई कारनेश शर्मा हैं।

Smita Sharma