पति विराट को Kiss करती दिखी अनुष्का शर्मा, वायरल हुईं विरुष्का की ये तस्वीरें

9/13/2019 9:34:10 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडयिन टीम के कप्तान और उनके पति विराट कोहली अपने प्यार इजहार करने से कभी हिचकिचाते नहीं हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ये कपल अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करता है। बीते दिनों ही विरुष्का की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

इस तस्वीर में कपल बीच किनारे रोमांटिक अंदाज में दिख रहा था। वहीं इसी बीच विरुष्का की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अनुष्का विराट के हाथ पर किस करती नज़र आईं।

लुक की बात करें तो विराट इस मौके पर सिंपल फॉर्मल्स में थे। वहीं अनुष्का ब्लू कलर की साड़ी में खूबसूरत दिख रही थीं। दरअसल, टीम इंडिया कुछ समय पहले दिल्ली में मौजूद थीं। 

इस मौके पर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के नाम को आधिकारिक रूप से बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम कर दिया गया।इस मौके पर पूर्व राजनेता अरूण जेटली का परिवार भी मौजूद था।

इस दौरान ये घोषणा की गई कि विराट कोहली के नाम पर भी इस स्टेडियम में एक स्टैंड का अनावरण किया जाएगा और इस स्टेडियम में अब विराट कोहली स्टैंड को भी देखा जा सकेगा। विराट के साथ ही साथ इस मौके पर अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। 

विराट कोहली की जिंदगी का एक किस्सा सुन इमोश्नल हुईं अनुष्का

इस इवेंट में डीडीसीए प्रेसिडेंट रजत शर्मा वहां मौजूद लोगों के साथ एक किस्सा शेयर किया। रजत ने बताया विराट के पिता के देहांत के बाद अरुण जेटली दिल्ली के उत्तम नगर में कोहली का घर ढूंढते हुए पहुंचे थे।

उस समय विराट अंडर-19 टीम में थे और उन्हें एक मैच खेलना था। उन्होंने आगे बताया कि विराट ने अपने पिता के निधन के बावजूद मैच जारी रखा और शानदार पारी खेली। इस बात पर अरुण जेटली ने तारीफ करते हुए कहा था कि विराट एक बहुत बड़ा नाम बनेंगे।

अनुष्का के काम की बात करें तो नह इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। 

 https://www.instagram.com/p/B2UYKHtAl_c/?utm_source=ig_web_copy_link

 

Smita Sharma